मगध जोन:श्यामल सिन्हा अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में नवादा ने शेखपुरा को 69 रन से हराया।

नालंदा : श्यामल सिन्हा अंडर -16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मुकबाला नवादा और शेखपुरा के बीच खेला गया। खेले गए मैच में नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 204 रन बनाये।

नवादा की ओर से पृथ्वी ने 42 रन, विक्रम ने 35 रन, भार्गव ने 29 रन, अतुल ने 18, राज पाण्डेय 15 रन, शिव शक्ति ने 14 और इशू ने 12 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाज आशीष ने 4 विकेट, शक्षम और सत्याश ने दो दो विकेट अपने नाम किया।

जवाब में खेलने उतरी शेखपुरा की टीम 38 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 135 रन बनाकर पावलियन लौट गयी। शेखपुरा की ओर से ऋषभ 46 रन, शिवम् 23 रन, सचिन 14, अभिजीत 11 और आयुष ने 10 रन का योगदान दिया।नवादा के गेंदबाज राज पांडेय ने 3 विकेट, जावेद तथा सौरभ ने दो दो विकेट अपने नाम किया।

नवादा के राज पाण्डेय को 15 रन तथा 3 विकेट के लिए मैन ऑफ़ दी मैच दिया गया।कल टूर्नामेंट का चौथा मैच जहानाबाद बनाम नवादा के बीच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago