किशनगंज जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न नई कार्यकारिणी गठित।

किशनगंज : आज दिगंबर जैन भवन में किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के 5 पदों पे चुनाव हुआ ।चुनाव पदाधिकारी डॉक्टर कुमार शैलेंद्र ने बताया कि सभी पांचों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

जिसमें अध्यक्ष पद पर श्री संजय कुमार जैन उपाध्यक्ष पद पर तारिक ईकबाल सचिव पद पर प्रवेज आलम गुड्डू संयुक्त सचिव पद पर बीर रंजन एवं कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद मुनव्वर चुने गए बिहार क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक श्री प्रफुल्ल रंजन वर्मा के देख रेख में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ से संबंधित सभी क्लब के पदाधिकारी एवं संघ के सभी पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने नई कार्यकारिणी को आगे के कुशल नेतृत्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी तदुपरांत किशनगंज जिला क्रिकेट संघ का ए जी एम किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ मौके पर सचिव प्रवेज आलम गुड्डू एवं समस्त जिला कार्यकारिणी मौजूद थे, बैठक में जिला लिग एवं ग्राउंड संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago