वैशाली 27 फरवरी: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में रूबन कप वैशाली जिला क्रिकेट बी डिवीजन लीग का आज का मैच एनवीएस क्लब और पातेपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।
टॉस जीतकर पातेपुर क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनवीएस क्लब के शुरुआत अच्छी नहीं रही जल्द ही 2 विकेट खो दिए । उसके बाद अमन राज 196 रन और अमन 33 रन के बदौलत निर्धारित 30 ओवर मै 307-4 का स्कोर खड़ा किया । पातेपुर क्रिकेट क्लब के तरफ से आदर्श 2 विकेट ,कुंदन 1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पातेपुर के सलामी बल्लेबाज मोहित 16 रन और सूरज 28 रन बना कर सधी हुई शुरुआत की । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद रिशव 31 को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए । पूरी टीम 122 रन बनाकर आउट हो गई । एनवीएस क्लब की तरफ से सौरव 3 विकेट , निखिल 2 विकेट , अनुनय झा 2 विकेट, आदित्य 2 विकेट , सचिन 1 विकेट लिए । एनवीएस क्लब के अमन राज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…