कराटे

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में एनवीएस क्लब ने सराय क्रिकेट क्लब को हराया

वैशाली 15 मार्च: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग का आज का मैच सराय क्रिकेट क्लब और एनवीएस क्लब के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनवीएस क्लब का शुरुआत अच्छी नहीं रही । सलामी बल्लेबाज अमन 60 रन ने अभिषेक के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की ।

अमन को आउट होने के मध्यक्रम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए । सलामी बल्लेबाज अभिषेक 78 रन के बदौलत 29 ओवर मै 197 रन बनाकर ऑल आउट हो गए । सराय के तरफ से चंदन 4 विकेट , प्राजन 4 विकेट और आशीष 2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराय क्रिकेट क्लब का शुरुआत अच्छी नहीं रही । सलामी बल्लेबाज अनमोल सिंह 10 रन , अनमोल कुमार 2 रन और डबलू 4 रन ने पारी को आगे बढ़ाया ।

उसके बाद प्रांगण 34 रन और चंदन 29 रन ने पारी को संभाला । इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए पूरी टीम 29 मै ओवर मै 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। एनवीएस क्लब के तरफ से सचिन 3 विकेट , अनुनय 2 विकेट , आदित्य 2 विकेट , अमन 2 विकेट लिए । एनवीएस क्लब के अभिषेक को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

इस जीत के साथ एनवीएस क्लब रूबन कप वैशाली जिला बी डिवीजन लीग के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी । बी डिवीजन लीग के खिताब के लिए भास्कर फाउंडेशन और एनवीएस क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago