पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,सैदपुर, पटना में एकदिवसीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( बालक/बालिका ) का आयोजन कल सुबह 7 से किया जायेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि “मिशन गोल्ड” के अंतर्गत किलकारी बिहार बाल भवन,पटना में आयोजित ग्रीष्मकालीन बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवोदित बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को 6 टीमों में बाँटा गया है।
प्रतियोगिता के मैचों का संचालन आंध्रप्रदेश के अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षक मोहन राव कोडी व किलकारी के प्रशिक्षक-सह-सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी बादल कुमार के देखरेख में किया जायेगा। प्रतियोगिता के बालक व बालिका दोनों वर्गों के विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जायेगा। किलकारी में चल रहे ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…