कराटे

एकदिवसीय महिला क्रिकेट मैच 19 दिसंबर को ऊर्जा स्टेडियम में

पटना। ललन बाबू फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी 19 दिसंबर को आयोजित एकदिवसीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में किया जायेगा। इस बात की जानकारी ललन बाबू फाउंडेशन के अध्यक्ष राजशेखर ने दी।

उन्होंने बताया कि इस दिन दो मैच खेले जायेंगे। सुबह में जूनियर बालकों का जबकि दोपहर में महिलाओं का मैच होगा।उन्होंने बताया कि इस मैच के सफल संचालन के लिए सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी को आयोजन सचिव बनाया गया है।राजशेखर ने बताया कि ललन बाबू फाउंडेशन बिहार में खेल समेत अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए प्रयासरत है। इसी के तहत पिछले दिनों स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

आयोजन सचिव संतोष तिवारी ने इस मैच के बारे में बताया कि इन एक दिवसीय फाइनल महिला क्रिकेट मैच में दो टीमें खेलेंगी। मैच 30-30 ओवरों का खेला जायेगा। मैच का वेन्यू अभी तय नहीं हुआ पर अच्छे मैदान पर इसका आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस मैच में विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जायेंगे।

साथ ही मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मैच के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मैच में खेलने वाली टीमों में बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहीं कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago