पटना। शुभम (नाबाद 126 रन) की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत अधिकारी इलेवन ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में केएनसीसी पर 113 रन की शानदार जीत दर्ज की। अधिकारी इलेवन के शुभम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
पटना जिला क्रिकेट संचालन तदर्थ समिति द्वारा कराई जा रही इस लीग में टॉस अधिकारी इलेवन ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर में अधिकारी इलेवन ने शुभम के नाबाद 126 रन की बदौलत 30 ओवर में चार विकेट पर 236 रन बनाये।जवाब में केएनसीसी की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना पाई। प्रखर ज्ञान ने सर्वाधिक 37 रन बनाये। अधिकारी इलेवन की ओर से रेशु ने दो और ध्रुव ने 2 विकेट चटकाये।
अधिकारी इलेवन : 30 ओवर में 4 विकेट पर 236 रन, रजनीकांत 17,शुभम नाबाद 126, शांतनु चंद्रा 29,मोनू कुमार 25, ध्रुव नाबाद 12, अतिरिक्त 26,रितेश रंजन 1/44,रोहित कुमार 1/47, प्रखर ज्ञान 1/32,चंदन कुमार यादव 1/12
केएनसीसी : 30 ओवर में 9 विकेट 123 रन, शिवम सिंह 5, प्रखर ज्ञान 37,प्रिंस राज सिंह 23,चंदन कुमार यादव नाबाद 16,मयंक 10, अतिरिक्त 14,विवेकानंद 1/15, ध्रुव 2/15, रेशु 2/28, शांतनु चंद्रा 1/23, हिमांशु राज 2/12
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…