ओमनी कैमूर जिला क्रिकेट लीग कल 16 फरवरी से भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में

कैमूर 15 फरवरी: कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ओमनी कैमूर जिला क्रिकेट लीग 16 फरवरी 2022 से जिला मुख्यालय भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में प्रारंभ होने जा रहा है।

इसकी जानकारी देते हुए कैमूर जिला क्रिकेट संघ के अवैतनिक सचिव राकेश कुमार ने बताया कि इस सत्र का जिला क्रिकेट लीग दिसंबर 2021 में आयोजित करने की सारी तैयारियां कर ली गई थी लेकिन कोविड संक्रमण के कारण राज्य सरकार द्वारा जारी पाबंदियो की वजह से उस समय इसे स्थगित कर दिया गया था लेकिन परिस्थितियां सामान्य होते ही इसे पुनः शुरू किया जा रहा है।

उन्होने बताया है कि कुल सत्रह क्लब जिला क्रिकेट लीग में भाग लेंगी जिनमें से आठ क्लब सीनियर डिवीजन और नौ क्लब जुनियर डिवीजन में एक दुसरे से भिडेंगी।सभी मैच टर्फ विकेट पर पटना के अनुभवी अंपायर नीरज कुमार और प्रियांशु कुमार की अंपायरिंग में खेले जायेंगे।

जिला क्रिकेट लीग के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट संघ के संयोजक अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिला क्रिकेट लीग के सभी मैच रंगीन पोशाक में सफेद गेंद से खेले जायेंगे क्योंकि बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीमित ओवरों के सभी घरेलू प्रतियोगिता के मैच रंगीन पोशाक और सफेद गेंद से ही होते है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि जिला क्रिकेट लीग को ओमनी ग्लोबल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एल एल पी ने प्रायोजित किया है। इस कंपनी का उद्देश्य है कि बिहार में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago