ग्रैपलिंग के निर्णायकों, प्रशिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण जारी

PATNA 05 जून: ग्रैपलिंग कमिटि ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार के द्वारा बिहार के निर्णायकों व प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय सेमिनार/प्रशिक्षण ( पुरूष व महिला ) का आयोजन दिनांक – 04-06-2021 से 06-06-2021 तक 4 से 6 बजे शाम तक Online किया जा रहा है।

इस सेमिनार/प्रशिक्षण को ग्रैपलिंग कमिटि ऑफ इंडिया के तकनीकी डिप्टी डायरेक्टर एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्री जयवीर डांगी व राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस ऑनलाइन सेमिनार/प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के सत्र में आज विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रैपलिंग कमिटि ऑफ इंडिया के तकनीकी निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्री जगविंदर पांचाल जी मौजूद रहे और अपना मार्गदर्शन बीच बीच में दिया I

आज के सत्र में प्रशिक्षक जयवीर डांगी द्वारा 6 बिन्दु पर प्रकाश डाला गया I जिसमें माउंट पॉइंट, रिवर्सल, गार्ड या रिस्टार्ट, वन स्कोर कार्ड, इलिगल मूव या फाउल, रेफरी के अधिकार जैसे तकनीक की जानकारी खिलाड़ियों की मदद से प्रदर्शित करके एवं सैद्धांतिक रूप से प्रशिक्षकों को दी गई I इसके साथ हीं प्रशिक्षणार्थियों के सभी सवालों का हल निकालते हुए जवाब भी दिया गया।

ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार के महासचिव गौरीशंकर जी ने बताया कि ऑनलाइन राज्यस्तरीय सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के 27 निर्णायक व प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन ग्रैपलिंग कमिटि ऑफ बिहार के संयुक्त सचिव दीपक प्रकाश रंजन द्वारा किया जा रहा है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago