कराटे

ग्रैपलिंग के निर्णायकों, प्रशिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू

पटना 04 जून: ग्रैपलिंग कमिटि ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ग्रैपलिंग कमिटी ऑफ बिहार के द्वारा बिहार के निर्णयको व प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय सेमिनार/प्रशिक्षण ( पुरूष व महिला ) का आयोजन दिनांक – 04-06-2021 से 06-06-2021 तक 4 से 6 बजे शाम तक Online किया जा रहा है।

इस सेमिनार/प्रशिक्षण को ग्रैपलिंग कमिटि ऑफ इंडिया के तकनीकी डिप्टी डायरेक्टर एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्री जयवीर डांगी व राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस ऑनलाइन सेमिनार/प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उदघाटन ग्रैपलिंग कमिटि ऑफ इंडिया के डेवलपमेंट कमिटि के डायरेक्टर – सह – ग्रैपलिंग कमिटि ऑफ झारखंड के महासचिव एवं ग्रैपलिंग कमिटि ऑफ बिहार के महासचिव गौरी शंकर ने संयुक्त रूप से सभी प्रशिक्षकों से परिचय प्राप्त कर एवं अपने व्याख्यान के माध्यम से ग्रैपलिंग खेल के मह्त्वपूर्ण पहलू पर ध्यान आकर्षित करते हुए किया I

आज के सत्र में प्रशिक्षक जयवीर डांगी द्वारा 7 बिन्दु पर प्रकाश डाला गया I जिसमें खेल का परिचय, मैट का परिचय, खिलाड़ी का परिधान, प्रशिक्षक एवं रेफ्रि का परिधान, खेल की समय सीमा- समूह अनुसार, खिलाड़ियों की केटेगरी एवं समूह और टेक डाउन जिसके आधार पर खिलाड़ियों को अंक दिए जाते हैं I

इसके साथ हीं प्रशिक्षणार्थियों के सभी सवालों का हल निकालते हुए जवाब भी दिया गया। ऑनलाइन राज्यस्तरीय सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के 27 निर्णायक व प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन ग्रैपलिंग कमिटि ऑफ बिहार के संयुक्त सचिव दीपक प्रकाश रंजन द्वारा किया जा रहा है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago