महिला सीनियर टी-20 क्रिकेट के उड़ीसा ने बिहार को 7 विकेट से हराया,

पटना:  बीसीसीआई के तत्वाधान में ग्रीनफील्ड स्टेडियम त्रिवेंद्रम आज खेले गए महिला सीनियर टी-20 लीग मुकाबला में उड़ीसा ने बिहार को 7 विकेट से पराजित किया।

जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल ने बताया कि आज खेले गए मुकाबला में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर कुल 66 रन बनाए और जीत के लिए उड़ीसा के सामने केवल 67 रनों का लक्ष्य रखा।

बिहार की ओर से बल्लेबाज अपूर्वा ने सर्वाधिक 18 रन जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज कोमल कुमारी ने केवल 11 रन का योगदान दिया इसके अलावे कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।उड़ीसा के गेंदबाज सुजाता मलिक ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाए जबकि रामेश्वरी नायक तीन बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी उड़ीसा की टीम 12.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर 68 रन बनाकर विजई लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस प्रकार बिहार सीनियर विमेंस टीम की यह लगातार दूसरी हार है।

उड़ीसा के बल्लेबाज सरिता मेहर ने नाबाद 38 रनों का योगदान देकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बिहार की गेंदबाज अपूर्वा, रचना और अपूर्व कुमारी को एक-एक सफलता हाथ लगी।बिहार का तीसरा मुकाबला 21 अप्रैल को तमिलनाडु के साथ त्रिवेंद्रम में खेली जाएगी.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago