Loading Now
×

आउट ऑफ़ फॉर्म चल रहे विराट कोहली को क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहिए : ब्रेट ली

मुंबई : अपने फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली को लेकर अब लोग तरह -तरह की बाते कर रहे है। कोई क्रिकेट छोड़ने तो कोई क्रिकेट से फ़िलहाल दुरी बनाने की सलाह दे रहा उन्ही में से एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रेट ली ने विराट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

पीटीआई के अनुसार ब्रेट ली ने कहा कि यह चिंता का विषय है और मैं चिंता करता हूँ। मैं चाहूँगा कि कोहली निश्चित रूप से और ज्यादा रन बनाए। सबसे मुश्किल काम तब होता है जब विराट कोहली रन नहीं बनाते हैं, आमतौर पर टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है। जब उनके बल्ले से 800-900 रन आए थे तब आरसीबी का प्रदर्शन शानदार रहा था। हम कोहली से और अच्छा प्रदर्शन चाहते हैं।

एक मजबूत कोहली एक मजबूत टीम है। दुर्भाग्य से वह सेमीफाइनल में चूक गए। वह 10 से कम रन बनाकर अपनी टीम को बल्ले से वह लाइन पार नहीं करवा पाए। शायद कोहली के पास यह मौका है कि वह वापस जाकर कुछ चीजों पर काम करे। शायद उनको क्रिकेट से रेस्ट करना चाहिए। दूर रहकर दिमाग को फ्रेश करे।

आपको मामलू हो की इस साल विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में कुछ ख़ास नहीं चला। जो कोहली पुरे आईपीएल में 2021 तक सिर्फ 3 बार डक आउट हुए थे इस बार के आईपीएल में ही तीन बार डक आउट हो गए। टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुँच सकी.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 6 = ?