पटना 23 दिसंबर: हर्ष राज (75 रन) और शशि आनंद (20 रन देकर 6 विकेट) के शानदार खेल की बदौलत गर्दनीबाग एथलेटिक क्लब (जीएसी) ने पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में पटना एथलेटिक क्लब (पीएसी) को सात विकेट से हराया।
एनआईओसी ग्राउंड, फतुहा पर खेले गए मैच में जीएसी ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पटना एथलेटिक क्लब की टीम 29.5 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में जीएसी ने हर्ष राज (नाबाद 75 रन) की शानदार बैटिंग की बदौलत 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 130 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। मैन आफ द मैच जीएसी के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले शशि आनंद को दिया गया।
पीएसी: (126/10, 29.5 ओवर), दीपक कुमार 60, हर्ष 30, अतिरिक्त: 12, शशि आनंद 6/20 ।
जीएसी: (130/3,22.5 ओवर), हर्ष राज नाबाद 75, अंकित सोलंकी 28, अतिरिक्त: 09, शुभम सिंह 1/33, उत्कर्ष 1/16
कल का मैच : अधिकारी एकादश बनाम राजवंशीनगर सीसी, फतेहपुर ग्राउंड, सुबह: 9:30 बजे ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…