पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दुनिया के लीजेंडरी क्रिकेटरों में से एक होंगे : हरभजन सिंह

मुंबई : पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को लेकर पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बाबर आजम एक दिन दुनिया के लीजेंडरी क्रिकेटरों में से एक होंगे।

आपको बता की पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म लगातार हर फॉर्मेंट में रन बनाते आ रहे है और कई रिकॉर्ड भी अपने नाम करते दिख रहे है। ऐसे में भारतीय पूर्व स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत के दौरान बाबर आजम को लेकर कहा “मेरे हिसाब से अभी ये कहना काफी जल्दबाजी होगी कि वो फैब 4 का हिस्सा होंगे या नहीं।

उन्होंने कहा ” मुझे तो ये भी पता नहीं है कि कौन-कौन फैब 4 में है लेकिन बाबर आजम के पास निश्चित तौर पर वो क्वालिटी है। वो एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं जिनका कॉन्फिडेंस काफी हाई है। उनकी तकनीक भी काफी लाजवाब है। वो दुनिया के लीजेंडरी क्रिकेटर्स में से एक होंगे।”

हरभजन सिंह ने आगे कहा “हालांकि अभी बाबर आजम को किसी भी लीग में रखना काफी जल्दबाजी होगी। पहले उन्हें खेलने दीजिए और लगातार रन बनाने दीजिए और अपनी टीम को मैच जिताने दीजिए। टैलेंट के मामले में वो किसी भी प्लेयर से कम नहीं हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago