पाकिस्तान के गेंदबाज हसन अली हरियाणा लड़की शामिया आरजू से शादी करेंगे।

Khelbihar.com

पानीपत.पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली भारतीय लड़की से शादी करने जा रहे हैं। वे हरियाणा के नूहं जिले की रहने वाली शामिया आरजू से शादी करेंगे।शामियाअमीरात में फ्लाइट इंजीनियर की नौकरी कर रही हैं। 20 अगस्त को दोनों की शादी दुबई में होगी। परिवार के 10 सदस्य17 तारीख को शादी के लिए दुबई रवाना होंगे।

शामिया के पिता रिटायर्ड बीडीपीओ लियाकत अली ने बताया, ‘शामिया ने बीटेक (ऐरोनेटिकल) की डिग्री ली है। उसने पहली नौकरी जेट एयरवेज में की थी, अब पिछले तीन साल से वह एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।’

लियाकत अली ने बताया, ‘हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बंटवारे के समय पाकिस्तान के पूर्व सांसद एवं पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और मेरे दादा सगे भाई थे। उनकापरिवार फिलहाल पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहताहै। उनके जरिए ही शामिया का रिश्ता तय हुआ है।’

पंजाब प्रांत के रहने वालेहसन अली ने पाकिस्तान के लिए 9 टेस्ट, 53 वनडे और 30 टी-20 खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 31, वनडे में 82 और टी-20 में 32 विकेट लिए। 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में हसन ने भारत के खिलाफ 6.3 ओवर में 3 विकेट लिए। टीम इंडिया वह मुकाबला हार गई थी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

9 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago