ब्राजील की पुलिस ने स्टार फुटबॉलर नेमार पर लगे दुष्कर्म के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव में बंद कर दिया। साओ पाउलो अटॉर्नी जनरल के कार्यायल ने सोमवार को यह जानकारी दी। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय की प्रवक्ता ने कहा, ‘पुलिस के इस फैसले को मंगलवार को अभियोजन पक्ष को सौंपा जाएगा, जिसके पास मामले का मूल्यांकन करने के लिए 15 दिन का समय है।’ इस मामले में आखिरी फैसला न्यायाधीश द्वारा ही लिया जाएगा।
पेरिस सेंट जर्मेन की ओर से खेलने वाले नेमार पर एक ब्राजीली महिला ने फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। ब्राजीली फुटबॉलर ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। नेमार ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है।
कोपा अमेरिका से पहले इस मुद्दे पर नेमार की आलोचना हुई थी
नेमार पर 2 जून को यह आरोप लगा था। इसके बाद कोपा अमेरिका शुरू होने से पहले इन आरोपों पर उनकी आलोचना हुई थी। ब्राजील की तैयारियों से ज्यादा इस मुद्दे ने सुर्खियां बटोरीं थीं। नेमार इस टूर्नामेंट में चोट के कारण नहीं खेले थे। उनके बिना भी टीम चैम्पियन बनी थी।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…