करांची : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह निमोनिया की चपेट में आए, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 इंटरनेशनल सीरीज के शेष मैचों में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नसीम को मंगलवार की देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा, ‘नसीम शाह का शेष सीरीज में हिस्सा लेना उनकी मेडिकल रिपोर्ट की समीक्षा पर निर्भर करेगा।’ इंग्लैंड के खिलाफ 2 अक्टूबर को पाकिस्तान की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खत्म होगी। अगले ही दिन पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में टी20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने जाएगी। इस सीरीज में बांग्लादेश तीसरी टीम होगी। यह सीरीज 7 से 14 अक्टूबर तक चलेगी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…