टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका,बुमराह बाहर

मुंबई : टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ‘बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के कारण आगामी आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बुमराह ने कुछ समय पहले ही अपनी पीठ की समस्या से उबरते हुए भारतीय टीम में वापसी की थी।

लेकिन एक बार फिर वह चोट का शिकार हो गए हैं और उनके T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की खबरें आ रही हैं। बुधवार को तिरुवंतपुरम में खेले गए टी-20 मुकाबले में भी दाएं हाथ का तेज गेंदबाज पीठ में दर्द की शिकायत के चलते नहीं खेला था।

बुमराह ने जुलाई में इंग्लैंड दौरे के बाद ब्रेक लिया था और उनकी एशिया कप में वापसी होनी थी। टूर्नामेंट के ठीक पहले उन्हें पीठ में समस्या हुई थी और वह पूरे एशिया कप से बाहर हो गए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में सपन्न हुई टी20 सीरीज के दूसरे मैच में वापसी की और अंतिम मैच भी खेला था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में खेलने से चूक गए। बीसीसीआई ने ट्वीट के माध्यम से बुमराह की पीठ में दर्द की शिकायत का खुलासा किया था।

जसप्रीत बुमराह का बाहर होना भारत के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है। उनकी गेंदबाज के तौर पर भरपाई करना काफी मुश्किल कार्य है। ऐसे में वर्ल्ड कप में टीम को अब एक अलग योजना के साथ जाना होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

9 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago