पटना : भागलपुर में आयोजित बिहार राज्य स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में राज्य के लगभग 28 जिलों के लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे गया के चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
महकार थाना क्षेत्र के जमुआवॉ ग्राम की रहने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी परी सिन्हा ने इस प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को जीत लिया ।
परी सिन्हा प्रतियोगिता में सभी मैच आसानी से जीते हुए गया जिला का ध्वज राज्य प्रतियोगिता में लहराया।प्रतियोगिता के प्रतियोगिता के तीनों चक्र में परी सिंह ने आसान जीत दर्ज किया तथा आखिरी चक्र में पटना के प्रतीक्षा राज को के साथ अंक बाटते हुए अपना प्रथम स्थान सुनिश्चित किया।
अब आगामी 17 जनवरी से आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे उम्मीद है कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परी सिन्हा बिहार का ध्वज लहराते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।
इसके अतिरिक्त अंडर-11 आयु वर्ग में अतुल्य प्रकाश, अंडर-13 आयु वर्ग में अमित रंजन एवम् अंडर-15 आयु वर्ग में आयुष शर्मा ने सन्तोषजनक प्रदर्शन किया।
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…