बिहार क्रिकेट न्यूज़

कैमूर जिला जुनियर क्रिकेट लीग में विज़न ने कैमूर सीए और रायल ने आरबीएस को हराया

कैमूर:  जिला जुनियर क्रिकेट लीग का पंद्रहवां मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में कैमूर सी.ए भभुआ और विज़न क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया।जिसमें विज़न क्रिकेट एकेडमी ने कैमूर सी.ए को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया,

सुबह कैमूर सी.ए ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 10विकेट गंवा कर  110 रन बनाई जिसमें अंकित 34 रन, आकाश 29 और आर्दश ने 7 रन की पारी खेली । गेंदबाजी में विजन सी.ए.की ओर से आशुतोष  ने 3 विकेट और आर्यन, फैज ने 2-2 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए विज़न क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया ।  जिसमें  सार्थक 46,नजीबुल 35 और  विराट ने 10 रन बनाए।कैमूर सी.ए की ओर से गेंदबाजी में  तौफीक रजा ने 1 विकेट प्राप्त किया। आशुतोष को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी खेल शिक्षक डा.तुलसी प्रसाद सिंह ने प्रदान किया । मैच में अंपायरिंग सौरव कुमार व आशिफ अहमद तथा स्कोरिंग अंशू आर्या ने किया।

उधर एम.पी.कॉलेज स्टेडियम, मोहनियां में खेले गये जिला क्रिकेट लीग के सोलहवें मुकाबले में  रायल सी.सी ने आर.बी.एस. को बेहद नजदीकी मैच में तीन गेंद शेष रहते 3 विकेट से हरा कर लीग में अपनी पहली जीत अर्जित की। आर बी एस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रूद्र के 41,आबिद के 29 और लवकुश के 20 रन के बदौलत 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाए, रायल सी.सी.के तरफ से तन्मय ने 2, प्रथम,शिवम,भोलू और अजित ने 1-1 विकेट प्राप्त किया,

168 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी रायल सी.सी.की टीम ने 29.3ओवर 3 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें महिवाल ने शानदार पारी खेलते हुए अविजित 69 रन बनाए इसके अलावा शिवम 39 भोलू 20 ने रनों का योगदान दिया ,वही आर बी एस के तरफ से आबिद ने 2 विकेट लिया, महिवाल के उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार संघ के पुर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग पंकज यादव व अजय सिंह तथा स्कोरिंग विजय कु.सिंह ने किया।

मंगलवार को विजन सी.सी.बनाम कैमूर युथ सी.सी.का मैच जगजीवन स्टेडियम, भभुआ और रायल सी.सी व बी.डी.सी.ए का मैच एम.पी.कालेज स्टेडियम मोहनियां में होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

14 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago