पाटलिपुत्र जोन: हेमन ट्रॉफी में शशि शेखर के पंच से जहानाबाद जीता

जहानाबाद; बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित ( हेमन ट्रॉफी ) अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में पाटलिपुत्र जोन के दूसरे मैच के आज जहानाबाद ने अरवल को 5 विकेटों से हराया ।

सुबह टॉस जीतकर अरवल ने पहले बल्लेबाजी का फैसल किया पहले बल्लेबाजी करते हुए अरवल ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पे 255 रन बनाया ।अरवल के तरफ से आयुष राज ने 46 , वेदांत यादव ने 45 और कैप्टन अश्विनी कुमार ने 44 रन का योगदान दिया ।

जहानाबाद के तरफ से शशि शेखर ने बेहतरीन करते हुए आज अपना पंजा खोला (5 विकेट ) साथ में कप्तान सूरज राठौर ने 2 विकेट और गौतम भागवत , कुंदन कुमार ने भी 1- 1 विकेट हासिल किया ।

255 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहानाबाद की टीम के सलामी बल्लेबाज रजनीश कुमार और दिशांत मिश्रा ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े उसके बाद अंत में कप्तान सूरज राठौर और कुमार श्रेय ने अपनी टीम को 5 विकेट शेष रहते जीत दिला दी ।

जहानाबाद के तरफ से दिशांत मिश्रा ने बेहतरीन अर्धशतक (84) जड़ा इनके अलावा गौतम शर्मा ने 38 , रजनीश कुमार ने 25 , कुमार श्रेय ने नाबाद 43 और सूरज राठौर ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया ।

अरवल के तरफ से हमीद , मनमोहन , रिशव और संभू ने 1 -1 विकेट हासिल किया ।शशि शेखर को उनके बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैच रेफरी प्रकाश रंजन सिंह ने मैन ऑफ द मैच चुना ।कल का मैच अरवल और पटना के बीच में जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, एरोड्रम स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago