पटना 03 अक्टूबर: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में भाग लेने वाली बिहार टीम का सेलेक्शन ट्रायल सात अक्टूबर से आयोजित किया जायेगा। पटना जिला के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल आठ अक्टूबर को होगा।
इस सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का नाम पटना जिला क्रिकेट संघ के सचिव अजय नारायण शर्मा ने घोषित कर दिये हैं।
खिलाड़ियों के नाम हैं: आशुतोष कुमार, सिद्धांत विजय, अभिषेक कुमार सिंह, विनय कुमार, प्रीतम सिंह, रिषभ राकेश और प्रकाश बाबू।
इस टीम का सेलेक्शन ट्रायल 26 सितंबर को मोइनुल हक स्टेडियम के स्टेट कोचिंग सेंटर पर किया गया था। इस सेलेक्शन ट्रायल के बाद 20 खिलाड़ियों के नाम घोषित किये गए थे। उसी बीस खिलाड़ियों में सात खिलाड़ियों का नाम बिहार टीम के गठन के लिए होने वाले सेलेक्शन ट्रायल के लिए भेजा गया है।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…