कराटे

पटना जिला क्रिकेट संघ वार्षिक आमसभा एवं चुनाव 31 अक्टूबर को

पटना 13 अक्टूबर:  पटना जिला क्रिकेट संघ के 57 पूर्ण मेंबर में से 45 मेंबर के मांग पर 30 सितंबर 2021 को विशेष आम सभा होटल सर्वोदय, पटना में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रस्ताव पारित कर 11 वर्षो से लंबित पटना जिला क्रिकेट संघ का चुनाव अतिशीघ्र कराने के लिए श्री अनिल कुमार सिंह को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया था एवं चुनाव से संबंधित सारे कार्यों को संपन्न कराने के लिए संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर को अधिकृत किया गया।

चुनाव पदाधिकारी ने संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर एवं अन्य सदस्यों के साथ बैठक कर चुनाव की तिथि एवं अन्य सभी चुनाव से संबंधित तिथियों की
घोषणा आज कर दी।

इस बात की जानकारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रणवीर ने दी एवं उन्होंने बताया कि संघ का वार्षिक आम सभा /चुनाव 31 अक्टूबर 2021 को 13 वर्षों के बाद दुर्गावती वेंकट हॉल ,रोड नंबर 4 ए ,साईं नगर ,नया साईं मंदिर कच्ची तलाब के बगल में गर्दनीबाग,पटना में प्रातः 10:30 बजे से आहूत की गई है।चुनाव से संबंधित सभी कार्य पीडीसीए के नए कार्यालय पांचवी मंजिल, विंध्यवासिनी कमर्शियल कंपलेक्स, आरके भट्टाचार्य रोड, पटना 800001 से होगा।

संघ के सभी पूर्ण सदस्य, एसोसिएट सदस्य एवं आजीवन सदस्य अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ चुनाव एवं वार्षिक आम सभा में भाग लेंगे। अंतरिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 16 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा । वोटर लिस्ट पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 21 ,अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 19 अक्टूबर 21, नामांकन पत्र जारी करने की तिथि 21 से 22 अक्टूबर 21, नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 23 से 24 अक्टूबर 21, जांच की तिथि 25 अक्टूबर 21, नाम वापसी की तिथि 26 अक्टूबर 21 को अपराहन 2:00 बजे से 5:00 बजे संध्या तक आरके भट्टाचार्य स्थित पीडीसीए के नए कार्यालय मैं होगा।

चुनाव कराने के लिए सहायक चुनाव पदाधिकारी के पद पर सैयद फैजुल होदा को नियुक्त किया गया है ।इनकी सहायता के लिए निशांत मोहन एवं रंजीत बादल शाह रहेंगे।
चुनाव मैं मतदान 12: 00 बजे अपराहन से शुरू होगा। मतदान के बाद मतपत्रों की गिनती एवं विजयी उम्मीदवारों के नाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

3 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

22 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago