कराटे

पटना जिला क्रिकेट संघ की आपातकालीन बैठक संपन्न, देखे ख़बर

पटना 04 अक्टूबर:  समय 14.00 बजे पटना जिला क्रिकेट संघ, पालिका मार्केट, अशोक राजपथ पटना स्तिथ कार्यलय में संघ की आपातकालीन बैठक आहूत की गयी।

बैठक उपाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में श्री अजय नारायण शर्मा (सचिव) तथा श्री राजेश कुमार (कोषाध्यक्ष) उपस्थित थे ! बैठक में सर्व सम्मति से ये निर्णय लिया गया कि संघ के वैकल्पिक अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार प्राणवीर को कार्यकारणी द्वारा कई बैठकों से संघ से सम्बंधित आमदनी-खर्च का वाउचर प्रस्तुत नहीं करना।

संघ तथा ट्रस्ट सम्बंधित दस्तावेज तथा बैंक सम्बब्धित कागजात कार्यकारणी के समक्ष प्रस्तुत नहीं करना, बैंक खातों में signatury सम्बंधित नामों के साथ छेड़ छाड़ करना, संघ के कोष के साथ हेरा फेरी करना, संघ विरोधी कार्य में संलिप्तता, संघ के संविधान के साथ हेरा फेरी तथा छेड़-छाड़, संघ के दस्तावेजों को अपनी संपत्ति समझ कर अपने घर पर रखना

और अपने हिसाब से उसका गलत इस्तेमाल करना तथा माननीय उच्च न्यायलय, पटना द्वारा CWJC नंबर -11882/2018 में पारित आदेश दिनांक 29.06.2018 का धज्जी उड़ाने तथा संघ के आम सभा दिनांक 01.07.2018 के प्रस्ताव विशेष कर प्रस्ताव संख्या -V के निर्देश तथा संघ के कार्यकारणी द्वारा विभिन्न तिथियों में लिए गए निर्णयों का खुल कर उल्लघन करने में प्रत्यक्ष रूप से दोषी पाते हुए उन्हें संघ की प्राथमिक सदस्यता के साथ साथ वैकल्पिक अध्यक्ष पद से 6 वर्षों के लिए निष्काषित करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया।

इस निर्णय के प्रति को बिहार क्रिकेट संघ तथा माननीय लोकपाल BCA को प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया ताकि इसपर अंतिम रूप से निर्णय लिया जा सके ।
कार्यकारणी द्वारा विचारोपरान्त यह भी पाया गया कि संयुक्त सचिव श्री अरुण कुमार सिंह भी संघ विरोधी कार्य में पूर्णरूपेण संलिप्त पाये गए हैं,

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आसानी से देखा जा सकता है, अतः संघ विरोधी कार्यों में संलिप्त रहने के कारण उन्हें सर्वप्रथम कारण पृक्षा जारी करने का निर्णय लिया गया कि संघ विरोधी कार्यों में संलिप्त रहने के कारण उनपर क्यों नहीं नियमानुकूल कार्यवाही की जाये !
इसके अलावे कार्यकारणी के समक्ष ग्रामीण क्षेत्रों से क्लब निबंधन हेतु आवेदनों पर गहन विचारोपरान्त सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट को बढ़ावा तथा उन्हें क्रिकेट की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन सभी आवेदनों को पूर्ण मान्यता के साथ निबंधित करने का निर्णय लिया गया !

कार्यकारणी द्वारा आगामी सत्र में क्रिकेट सञ्चालन हेतु क्लब के निबंधन हेतु यह भी निर्णय लिया गया कि क्लब को फॉर्म प्राप्त करने की तिथि 09.10.2021 से 11.10.2021 निर्धारित की गयी तथा फॉर्म जमा करने की तिथि 30.10.2021 से 31.10.2021 तक निर्धारित की गयी !

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

6 minutes ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago