पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: सिटीजन सीसी की जीत में अर्चित निशांत चमके

पटना : जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को सिटीजन सीसी न वैशाली सीसी पर 103 रन से जबकि क्रिसेंट सीसी ने भंवर पोखर को 151 रन से हराया। वहीं वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर जेपीसीसी बनाम पीएमसीएच के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश के कारण आउटर फिल्ड खराब होने की वजह से नहीं हो सका।

खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच वैशाली ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिटीजन सीसी ने 30 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में वैशाली सीसी की पूरी टीम 28.2 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। मैन आफ द मैच अर्चित निशांत को प्रदान किया गया।

वहीं पटना हाईस्कूल मैदान पर भंवर पोखर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर क्रिकेट सीसी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। क्रिसेंट ने 29.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 230 रन बनाए। जवाब में भंवर पोखर की पूरी टीम 17.1 ओवर में 79 रन पर ढेर हो गई। मैन आफ द मैच प्रशांत कुमार को प्रदान किया गया।

संक्षिप्त स्कोर

सिटीजन सीसी: 30 ओवर में 8 विकेट पर 240 रन, अर्चित निशांत 72, चेत नारायण 52, आयुष सिंह 29, अतिरिक्त 45, विकेट-उज्जवल राज 2/37, अब्दुल सिद्दीकी 2/44, प्रिंस 2/40,

वैशाली सीसी– 28.2 ओवर में 137 रन पर आलआउट, शुभम पांडे 55, श्रेयस पाठक 18, अतिरिक्त 21, विकेट- अर्चित निशांत 3/27, प्रिंस 2/19

क्रिसेंट सीसी: 29.1 ओवर में 230 रन पर आलआउट, संजीव कुमार 71, प्रशांत कुमार 74, राहुल रंजन 34, अतिरिक्त 17, विकेट- रोहित शर्मा 3/37, प्रिंस दूबे 2/43, शिवेश कुमार 2/45, माया शंकर 2/23

भंवर पोखर- 17.1 ओवर में 79 रन पर आलआउट, माया शंकर 24, अतिरिक्त 23, विकेट 5/24, रितिक रोशन 3/25
कल का मैच सिटीजन सीसी बनाम वीनू माकंड, खेमनीचक
वीएन एकादश बनाम नवयुग सीसी, पटना हाई स्कूल

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago