पटना: राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में ईगल सीसी ने एलायंस सीसी को 33 रनों से पराजित किया।
ईगल सीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 37 ओवर में भास्कर के 65 रनों की मदद से 37 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाये। साहिल ने 41, विद्यांशु ने 20, अंकित 15, मनीष ने 14 रन, राहुल ने 10 रन बनाये। शैलेंद्र ने 38 रन देकर दो, गोपी ने 23 रन देकर 1, उत्कर्ष ने 38 रन देकर 2, कुमार जयवर्धने ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये। अतिरिक्त से 35 रन बने। दो रन आउट हुए।
जवाब में एलायंस सीसी की टीम 35.5 ओवर में 203 रनों पर ऑल आउट हो गई। परवेज ने 35, मुकेश ने 64, विशाल ने 25, पवन ने 23, उत्कर्ष ने नाबाद 11 रन बनाये। भास्कर कुमार ने 27 रन देकर दो, अनिल कुमार ने 37 रन देकर दो, गौतम ने 24 रन देकर 1, अंकित ने 32 रन देकर 1, साहिल ने 13 रन देकर एक विकेट चटकाये। अतिरिक्त से 28 रन बने। 3 खिलाड़ी रन आउट हुए।
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…