पटना : जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के इतिहास में पहली बार सबसे अत्यधिक रन से जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। जी हां, पटना हाई स्कूल पर खेले गए मैच में नवयुग क्रिकेट एकेडमी ने भंवर पोखर क्रिकेट क्लब पर 279 रनों से जीत दर्ज की।
शनिवार को टॉस जीतकर नवयुग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में नौ विकेट पर 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भंवर पोखर का कोई भी बल्लेबाजी दहाई अंक नहीं बना सका। । वहीं आधा दर्जन से अधिक बल्लेबाज शून्य रन पर आउट हुए।इस तरह अतिरिक्त 16 रन की मदद से भंवर पोखर की 10.5 ओवर में 34 रन पर ही ढेर हो गई।
मैन आफ द मैच नवयुग के कप्तान टिंकू यादव को प्रदान किया गया। टिंकू ने जहां बल्ले से 42 गेंदों में 49 रन बनाए। वहीं गेंद से भी चार ओवर में तीन मेडन फेंक 6 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए।
नवयुग क्रिकेट एकेडमी: 30 ओवर में नौ विकेट पर 313 रन, सचिन कुमार 25, टिंकू यादव 49, अनिश कुमार 60, अभिषेक पटना 28, शशि कुमार 67, डिंपल कुमार 14, अतिरिक्त 41, विकेट— प्रिंस दूबे 2/38, रोहित शर्मा 2/57, शुभ श्लोक 2/8,
भंवर पोखर क्रिकेट क्लब— प्रिंस दूबे 6, दिलखुश सिंह 4, नीरज चौधरी 4, अतिरिक्त 16, विकेट— टिंकू यादव 2/6, अनिश कुमार 2/9, राहुल हेजलवुड 3/0, शहजाद 2/10
Share this content:
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…