पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: एनवाईके सीसी की जीत, मूनलाइट व केएनसीसी का मैच ट्राई

पटना 18 फरवरी: शुक्रवार को पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में जहां एनवाईके सीसी ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मैच मूनलाइट सीसी व केएनसीसी का टाई  रहा।

फतेहपुर ग्राउंड में मून लाइट ने टास जीतकर पहले बल्लेाबजी करते हुए 36.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में केएनसीसी की टीम निर्धारित 40 ओवर में 211 रन ही बना सकी।वहीं एनआईओसी ग्राउंड फतुहा में खेले गए मैच में एनवाईके सीसी ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 250 रन बनाए।

जवाब में अमर सीसी की पूरी टीम 37.4 ओवर में 182 रन पर ढेर हो गई। इस तरह एनवाईके सीसी ने 68 रन से मैच अपने नाम कर लिया। मैन आफ द मैच एनवाईके सीसी के कमलेश और केएन सीसी के इंद्रजीत को दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर:

एनवाईके सीसी— 40 ओवर में नौ विकेट पर 250 रन, कुमार आदित्य 66, राजीव कुमार 44, कुमार रजनीश 31, अतिरिक्त 25, विकेट: मनीष 5/53, अमर सीसी— 37.4 ओवर में 182 रन, आदित्य राज सिन्हा 83, अमन गोस्वामी 52, शिवमुक सिंह 21, विकेट: कमलेश कुमार 3/29, आदित्य प्रकाश 3/32, कुमार रजनीश 2/33।

मून लाइट सीसी: 36.3 ओवर में 10 विकेट पर 211 रन, आर्यन रघुवंशी 61, प्रद्युमन राज 49, चंद्रकांत 31, अतिरिक्त 19, विकेट— कुमार अभिषेक 2/27, इंद्रजीत 2/23, आदर्श भारद्वाज 2/13, निशांत 2/43,
केएन सीसी— 40 ओवर में 211 रन, इंद्रजीत कुमार 70, नावेद मल्लिक 33, राहुल देव वर्मा 34, अतिरिक्त 31, विकेट— अमन 2/38, हर्ष सिंह 2/28, विकाश त्रिपाठी 2/32

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago