पटना हाईकोर्ट ने कि बीसीए अध्यक्ष चुनाव के परिणाम पर दायर याचिका पर की सुनवाई,

PATNA 14 जुलाई : बिहार क्रिकेट संघ का जबसे चुनाव और जबसे नई कमिटी में अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार तिवारी चुनाव जीत कर बीसीए में अध्यक्ष पद का कार्य संभाला उसके बाद से ही बीसीए चुनाव और अध्यक्ष राकेश तिवारी पर सवाल उठाने लगे थे। बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी पर आरोप लगाया जाता रहा कि वह कभी भी गोपालगंज जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष थे ही नहीं उन्होंने गलत जानकारी देकर बीसीए अध्यक्ष बने है।

इसी सवाल को लेकर प्रवीण कुमार ने पटना हाई कोर्ट में एक याचिका दायर किया था मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 13 जुलाई को पटना हाईकोर्ट ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के चुनाव के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। प्रवीण कुमार की याचिका पर जस्टिस अनिल कुमार सिन्हा ने सुनवाई करते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन,इसके अध्यक्ष व एक्टिंग सेक्रेटरी को जवाब देने के लिए 4 सप्ताह का समय दिया है ।

खबर के अनुसार याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने यह आरोप लगाया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने गलत जानकारी दे कर चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बन गए। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर,2019 को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। उन्होंने अपने को गोपालगंज जिला क्रिकेट एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बताकर बी सी ए का चुनाव लड़ कर अध्यक्ष बने। प्रावधानों के तहत राज्य का कोई भी व्यक्ति किसी क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी होने पर ही अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता हैं।राकेश कुमार तिवारी ने गलत रूप गोपालगंज जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बता कर इस चुनाव में अध्यक्ष पद प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की।

याचिकाकर्ता प्रवीण कुमार ने भी बी सी ए के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गए।अधिवक्ता दीनू कुमार ने कोर्ट को बताया कि राकेश कुमार तिवारी गलत जानकारी दे कर बी सी ए के अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए। राकेश कुमार तिवारी के अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव को रद्द करने और उनको पद से हटाने का हटाने की मांग की गई है। इस मामले पर अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद की जाएगी।

आपको बता दे की कुछ दिन पहले ही बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने फाइनलपोस्ट से बात-चीत करते हुए बताया था कि कैसे वह बीसीए के अध्यक्ष बने। अब देखना है बीसीए अध्यक्ष को लेकर चार सप्ताह बाद कोर्ट क्या फैसला सुनाती है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago