नवयुगा सीसी पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट के प्री क्वार्टरफाइनल में


Khelbihar.com

पटना, 16 फरवरी। बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में नवयुगा सीसी ने एलायंस सीसी को 131 रनों से पराजित किया। लगातार दो जीत हासिल कर नवयुगा सीसी पूल एन से प्री क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।


राजधानी के अनीसाबाद स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में टॉस एलायंस सीसी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। नवयुगा सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट पर 262 रन बनाये। जवाब में एलायंस सीसी की टीम 33 ओवर में 131 रनों पर ऑल आउट हो गई। 39 गेंदों में 73 रनों की पारी खेलने वाले नवयुगा सीसी के रवि सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरीय खिलाड़ी गजेंद्र भट्ट ने प्रदान किया।


पटना जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में 17 फरवरी से शुरू होने वाले मैट्रिक परीक्षा के कारण पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर 17 फरवरी से 23 फरवरी तक कोई मैच नहीं आयोजित किये जायेंगे। वहां 24 फरवरी से मैच आयोजित होंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी को पटना हाईस्कूल ग्राउंड पर होने वाले को सीआईएसएफ ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी मैचों के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना बिरयानी हाउस पटना सिटी के द्वारा दिया जा रहा है।मैन ऑफ द मैच वरिष्ठ खिलाड़ी गजेंद्र भट्ट ने नवयुवा के रवि सिंह को दिया .


संक्षिप्त स्कोर
नवयुगा सीसी : पांच विकेट पर 262 रन, रविशंकर 36 रन, रवि सिंह 73 रन, अमृतांशु 55 रन, सौरभ 1/29, नूर 1/27, अयान 1/11
एलायंस सीसी : 33 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट अनुराग 51 रन, दिव्यांश 12 रन, तौफिक 3/18, आकाश 3/16, अमृतांशु 2/15


कल के मैच
17 फरवरी : शर्मा स्पोर्टिंग बनाम नेशनल सीसी (सीआईएसएफ ग्राउंड)
17 फरवरी : वीनू मांकड़ सीसी बनाम केडिया एकादश (मोइनुल हक स्टेडियम बाहरी परिसर)
आगे के कार्यक्रम
मोइनुल हक स्टेडियम बाहरी परिसर
18 फरवरी : ट्रैम्फेंट सीसी बनाम नेशनल सीसी
19 फरवरी : कंकड़बाग सीसी बनाम बीएन एकादश
20 फरवरी : पीएमसीएच बनाम अनीसाबाद सीसी
21 फरवरी : सांस्कृतिक संघ बनाम विद्यार्थी सीसी
22 फरवरी : शर्मा स्पोर्टिंग बनाम ट्रैम्फेंट सीसी
सीआईएसएफ ग्राउंड
20 फरवरी : एलबीएस सीसी बनाम कंकड़बाग सीसी
21 फरवरी : साधनापुरी सीसी बनाम रैनबो सीसी
22 फरवरी : एलबीएस सीसी बनाम बीएन एकादश
23 फरवरी : बीएसएनएल बनाम बैंक ऑफ इंडियामैन

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

12 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

20 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago