पटना 24 मार्च: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बिहार क्रिकेट लीग(बीसीएल) में लीग राउंड का आज अंतिम मुकाबला गया गालडिएटर्स और पटना पायलट्स के बिच खेला गया जिसमे पटना पायलट्स ने गया गालडिएटर्स को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बानी।कल दोनों सेमिफाइनल मुकाबला खेला जायेगा। जबकि 26 को फाइनल मुकाबला होगा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गया गालडिएटर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 157 रनो का स्कोर बनाया था जिसमे सचिन कुमार सिंह ने 67 रन ,सिद्धांत विजयी 31 रन ,राजेश सिंह 18 रन और पियूष कुमार सिंह ने 15 रन बनाया इसके अलावे कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक तक रन नहीं बनाया। गेंदबाजी में पटना पायलट्स के शशिम राठौर ,मोहित कुमार को तीन तीन विकेट ,शकिबुल गणि और समर कादरी को एक एक विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए पटना पायलट्स की टीम 19.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे कप्तान मंगल महरूर 42 रन ,गणि 31 रन ,सूर्या नाबाद 23 रन ,शशीम राठौर 20 रन और विजय भारती 18 रन बनाया। गेंदबाजी में गया गालडिएटर्स के विकाश पटेल और अपूर्वा आनंद को दो दो तथा राजेश सिंह को एक विकेट मिला।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…