Home Bihar बिहार फिडे रेटिंग सीनियर चेस चैंपियनशिप में पटना के खिलाड़ियों का दबदबा,विपल, विवेक एवं तबशीर शीर्ष पर

बिहार फिडे रेटिंग सीनियर चेस चैंपियनशिप में पटना के खिलाड़ियों का दबदबा,विपल, विवेक एवं तबशीर शीर्ष पर

by Khelbihar

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के चंद्रविला विवाह भवन में आयोजित बिहार राज्य सीनियर फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के छठे चक्र की समाप्ति के बाद पटना के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। छह चक्रों के बाद साढ़े पांच अंक लेकर पटना के विपुल सुभाषी, विवेक शर्मा और मोहम्मद तफसीर आलम संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 बिहार फिडे रेटिंग सीनियर चेस चैंपियनशिप में पटना के खिलाड़ियों का दबदबा,विपल, विवेक एवं तबशीर शीर्ष पर

छठे चक्र में भी देखने को मिले कई उलटफेर

प्रतियोगिता के छठे चक्र में भी कई रोमांचक मुकाबले और अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिले।प्रथम बोर्ड पर पटना के विपुल सुभाषी ने सिसिलियन डिफेंस ओपनिंग में सफेद मोहरों से खेलते हुए बेगूसराय के किशन कुमार को 80 चालों तक चले मुकाबले में पराजित किया। उल्लेखनीय है कि पांचवें चक्र तक किशन कुमार लगातार पांचों मुकाबले जीतकर अकेले शीर्ष स्थान पर चल रहे थे।वहीं दूसरे बोर्ड पर पटना के विवेक शर्मा ने सफेद मोहरों से खेलते हुए दरभंगा के भूपनाथ को 44 चालों में आसानी से पराजित कर दिया।

IMG-20260501-WA0009 बिहार फिडे रेटिंग सीनियर चेस चैंपियनशिप में पटना के खिलाड़ियों का दबदबा,विपल, विवेक एवं तबशीर शीर्ष पर

तीसरे बोर्ड पर पटना के मोहम्मद तफसीर आलम ने काले मोहरों से खेलते हुए अपने से लगभग 100 रेटिंग अंक अधिक रखने वाले पटना के अनुभवी खिलाड़ी एवं पूर्व राज्य चैंपियन सुधीर कुमार सिन्हा को 45 चालों तक चले मुकाबले में हराकर शानदार जीत दर्ज की।
चौथे बोर्ड पर मुजफ्फरपुर के युवा खिलाड़ी प्रणीत सिन्हा ने काले मोहरों से खेलते हुए अपने से लगभग 100 रेटिंग अंक अधिक रखने वाले पटना के रुपेश बी. रामचंद्रन को ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया। यह मुकाबला कुल 51 चालों तक चला।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 बिहार फिडे रेटिंग सीनियर चेस चैंपियनशिप में पटना के खिलाड़ियों का दबदबा,विपल, विवेक एवं तबशीर शीर्ष पर

उज्ज्वल सिंह ने किया सबसे बड़ा उलटफेर

प्रतियोगिता का सबसे चौंकाने वाला परिणाम 12वें बोर्ड पर देखने को मिला, जहां मुजफ्फरपुर के अनरेटेड एवं नवोदित खिलाड़ी उज्ज्वल सिंह ने बेगूसराय के 1730 रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अर्थ भारद्वाज को पराजित कर सबको चौंका दिया। उज्ज्वल सिंह ने काले मोहरों से खेलते हुए 65 चालों में शानदार जीत दर्ज की।
इस प्रतियोगिता में कुल नौ चक्रों के मुकाबले खेले जाएंगे। सभी चक्रों की समाप्ति के बाद अंतिम परिणाम और विजेता का फैसला होगा।

छठे चक्र के बाद शीर्ष 10 खिलाड़ियों की स्थिति

1. विपुल सुभाषी — पटना — 5.5 अंक
2. विवेक शर्मा — पटना — 5.5 अंक
3. मोहम्मद तफसीर आलम — पटना — 5.5 अंक
4. किशन कुमार — बेगूसराय — 5 अंक
5. प्रणीत सिन्हा — मुजफ्फरपुर — 5 अंक
6. विजय कुमार — पटना — 5 अंक
7. दिवांस केसरी — पटना — 5 अंक
8. शुभम कुमार — भागलपुर — 5 अंक
9. सुधीर कुमार सिन्हा — पटना — 4.5 अंक
10. रुपेश बी. रामचंद्रन — पटना — 4.5 अंक

प्रतियोगिता के आगामी चक्रों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम नौ चक्रों के बाद बिहार का सीनियर राज्य चैंपियन बनने का गौरव किस खिलाड़ी को प्राप्त होता है।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े