पटना 3 नवंबर 2026। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत राजस्थान अंडर-23 और बिहार अंडर-23 के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन राजस्थान की टीम ने अच्छी शुरुआत की। सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले जा रहे मैच में दिन का खेल समाप्त होने तक राजस्थान ने 85 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 332 रन बना लिए हैं।

पहले दिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने अनुकूल प्रदर्शन करते हुए बिहार के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। बल्लेबाजी में सचिन लखेश्वर ने 213 गेंद में 17 चौका लगाकर 137 रन, पार्थ यादव 182 गेंद में 11 चौका 1 छक्का लगाकर 101 रन तथा प्रशांत ने 23 रन बनाया वहीं करण 27 और मुकुल 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।वहीं, बिहार अंडर-23 टीम के गेंदबाजों के सामने दूसरे दिन राजस्थान की पारी को जल्द समेटने की चुनौती होगी।


Share this content: