पटना 3 नवंबर 2026। रणजी ट्रॉफी एलीट मुकाबले में गोवा के खिलाफ बिहार की टीम दूसरे दिन संघर्ष करती नजर आई। पणजी के पणजी जिमखाना ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में गोवा ने पहली पारी में 397 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

जवाब में बिहार की पहली पारी लड़खड़ा गई। दूसरे दिन स्टंप्स तक बिहार ने 26.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए थे। उप कप्तान साक़िबूल गनी इस मैच में चोटिल हो गए जो बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए ही नहीं। इस तरह बिहार की टीम गोवा की पहली पारी के स्कोर से 290 रन पीछे रही।

फॉलोऑन खेलने उतरी बिहार की टीम ने अपनी दूसरी पारी में स्कोर 22 ओवर में 63/3 बना लिया है। आयुष लोहारूका ने 47 रन बनाया। बिपिन सौरभ और वासुदेव प्रसाद मैदान से बीना खाता खोले आज नाबाद लौटे।
गोवा ने पहली पारी में 119.4 ओवर खेलकर 397 रन बनाए थे। गोवा की और से सनेहाल ने 178 रन, अभिनव ने 73 रन और दर्शन ने 53 रन बनाकर मुख्य योगदान दिया। इसके मुकाबले बिहार के बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम लगातार विकेट गंवाती रही।
गोवा की पहली पारी में वसूकि कौशिक और यश ने 3-3 विकेट हासिल किए थे वहीं दूसरी पारी में आज के खेल समाप्ति तक ललित यादव को 2 और यश को 1 विकेट मिला बिहार के लिए अब मुकाबले में वापसी करना बड़ी चुनौती होगी। बल्लेबाजों को धैर्य और जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा, वहीं गेंदबाजों को भी गोवा की दूसरी पारी में जल्द विकेट हासिल करने की कोशिश करनी होगी।
रणजी ट्रॉफी के इस मुकाबले में बिहार की टीम से अगले दिन बेहतर प्रदर्शन और संघर्षपूर्ण वापसी की उम्मीद रहेगी।
Share this content: