महेश्वरी ग्राउंड मे चल रहे स्वर्गीय महामाया देवी मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच जो नाईट मे खेला गया जिसकी सुरवात कटिहार तधर्थ कमिटी के सयोंजक मो जावेद आलम साथ मे 21 नम्बर के वार्ड पार्सद श्री मनोज राय, अमित जयसवाल बिक्की, नरेंद्र कुमार राय, राम बाबू, विशाल कुमार, के द्वारा फीता काट कर उदघाटन किया साथ ही कटिहार जिला के नाम रौशन कर रहे अंडर-19 बिहार कैंप के प्लेयर अर्सलान शाहिद और शिवम सिंह का सभी ने मिलकर सम्मान किया और आगे के लिए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दिया इसी तरह जिला का नाम रौशन करें।

स्वर्गीय महामाया देवी मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुकाबला सोमवार रात 8:00 बजे मालदा और मुंगेर के बीच खेला गया। मुकाबले में मुंगेर ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाजी करने का निर्णय लिया और मालदा कि टीम को 135 रन के स्कोर पर ही रोक दिया इसके जवाब मे मुंगेर कि टीम इस लक्ष्य का पीछे करते हुए 4 विकेट से मैच को जीत कर इस फाइनल के ट्रॉफी को अपने नाम किया।

मैच में मुंगेर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मालदा ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए और मुंगेर टीम के सामने 136 रनों का लक्ष्य रखा। मालदा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए संकित मंडल 40 रन, सरनादीप 39 रन,और प्रबीर ने 20 रन बनाये। मुंगेर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा और शास्वत ने 2-2 विकेट और निखिल ने 1 विकेट हासिल किए।
136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम अपने मुकाबले के पहले दिन से इस टूर्नामेंट पर अपनी दावेदारी जिस प्रकार साबित किया था वो फ़ाइनल मे भी देखने को मिला मुंगेर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सात्विक सिंह जिन्होने ने सेमीफाइनल मुकाबले मे भी 50 लगाते हुए मैन ऑफ़ द मैच जीत कर अपने टीम को फ़ाइनल मे पहुंचाया और एक बार उनकी बल्लेबाजी मे फिर से कमाल दिखाते हुए शानदार 39 बॉल मे 64 रन कि पारी खेली जिसमे 3 चौके और 7 छक्के सामिल थे और आदित्य ने 28 रन बनाये। मालदा के तरफ से गेन्दबाजी मे प्रबीर ने 3, अर्नब और सागर ने 1-1 विकेट लिया।

टूर्नामेंट और फ़ाइनल के कुछ ट्रॉफी प्राइज जो इस प्रकार दिया गया इस फ़ाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए मुंगेर के सात्विक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच, टूर्नामेंट के बेस्ट बैटर बॉयज मे मालदा के सरनादीप, बेस्ट बैटर गर्ल्स मे कटिहार के ख़ुशी कुमारी, बेस्ट बॉलर मुंगेर के शाश्वत भूषण, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट मुंगेर के आदित्य को और ईमेर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का प्राइज कटिहार के शौर्य कुमार को जो कि इस टूर्नामेंट मे एक बेहतरीन खिलाड़ी के लिए उन्हें दिया गया।
टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता भरत भूषण झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इतने छोटे बच्चों का मैच कराने के लिए उन्होंने सोचा था और जिस प्रकार इसे पूर्ण किया इसमें उनके कलब मे सिखने वाले हर एक बच्चों का सहयोग हैँ भरत भूषण झा ने ये जानकारी देते हुए बताया कि आगे इस प्रकार का टूर्नामेंट अल्लाइंस एकेडमी कटिहार फिर से करवाएगी और भी अच्छे नये रूप मे अंत मे सभी खेल प्रेमियों का धन्यवाद दिया और इस टूर्नामेंट को सफल बनाने मे सपोर्ट कर रहे हैँ मो जावेद आलम और मनोज राय को धन्यवाद दिया।
Share this content: