बेगूसराय जिला लीग में पवन का शतक(101) व अभिराज ने भी बनाये 97 रन,गढ़पुरा सीसी जीता

बेगुसराय :ज़िला क्रिकेट एशोशिएशन के द्वारा आयोजित अंडर 19 ज़िला लीग में गढ़पुरा क्लब के चौथे मुक़ाबले में पवन ने शानदार शतक लगाया। गढ़पुरा क्रिकेट क्लब बनाम बिशनुपर क्रिकेट क्लब का यह मुक़ाबला मटिहानी स्कूल के मैदान में खेला गया।

गढ़पुरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पवन के 101 एवं अभिराज के 97 रनो के सहयोग से निर्धारित 30 ओवरों में गढ़पुरा ने पाँच विकेट के नुक़सान पर बिशनुपर को 229 रनो का लक्ष्य दिया। प्रियांशु के फिरकी के सामने बिशनपुर के तीन शीर्ष बल्लेबाज़ हुए ढेर। हर्ष वर्मा एवं हर्ष कुमार ने झटके 2-2 विकेट। गढ़पुरा के 228 रनो के ज़बाब में बिशनुपर हुए 69 रनो पर ढेर।बिशनपुर के तरफ़ से कमल और बंटी ने 2-2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में बिशनपुर की टीम 18 ओवर में महज़ 69 रनो पर सिमट गई और यह मुक़ाबला गढ़पुरा क्रिकेट क्लब ने 159 रनो से जीत लिया। अभिराज बल्लेबाज़ी में 97 रनो के साथ एक विकेट झटकने में कामयाब रहे। पवन को उनके शानदार शतक के किए मेन ऑफ़ दि मैच दिया गया। मैच में उपस्थित मुख्य अतिथि ज़िला अध्यक्ष राजनयन जी, सदस्य राजीव जी कक्कु एवं महेश दत्त ने टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago