लखीसराय: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में लखीसराय जिला क्रिकेट लीग के ग्रुप बी का आठवां मैच खेला गया जो पीसीसी पतनेर और डीसीसी बरहिया के बीच खेला गया जिसमें पीसीसी पतनेर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पीसीसी पतनेर के बल्लेबाज रियान वर्मा की धमाकेदार शतकीय पारी के बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए जिसमे रियान वर्मा ने 68 गेंदों में 15 चौको की मदद से 100 रन बनाए , गोपाल कुमार ने 41 गेंदों में 2 चौके , 3 छक्के की मदद से 42 रन बनाए , बिप्रोदास विस्वास ने 16 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। डीसीसी बरहिया की ओर से गेंदबाज़ मणिशंकर ने 6 ओवरों में 31 रन देकर 2 विकेट , प्रद्युमन ने 6 ओवरों में 46 रन देकर 2 विकेट लिए।
जबाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी डीसीसी बरहिया की टीम , पीसीसी पतनेर की घातक गेंदबाज़ी के सामने 69 रन पर ढेर हो गयी जिसमे डीसीसी बरहिया की और से बल्लेबाज़ साहिल ने 19 रन, समर ने 15 रन बनाये। पीसीसी पतनेर की ओर से गेंदबाज़ अंकित ने 4.2 ओवरों में 20 रन देकर 4 विकेट , रियान ने 4 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट , बिप्रोदास ने 5 ओवरों 1 मेडेन की सहायता से 3 रन देकर 1 विकेट लिए , इस तरह से पीसीसी पतनेर ने 146 रनों के विशाल अंतर से डीसीसी बरहिया को शिकश्त दी।इसकी विस्तृत जानकारी जिला क्रिकेट संघ के जय शंकर सिंह ने दी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…