PDCA ने प्राणवीर, रविशंकर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार और सिराजुल हक को संघ से निकाला,

Khelbihar.Com

Patna:-बिहार क्रिकेट में एक जंग अभी खत्म नही हुई कि दूसरी शुरू हो गई है,पहले बिहार क्रिकेट संघ में दो गुट बन गए अब खबर है कि पटना जिला क्रिकेट संघ में भी दो गुट बनने जा रही है।

पटना जिला क्रिकेट संघ की खबरे तो पहले से ही चर्चा में थी जब पिछले सीजन जिला लीग नही हुआ था और उसके बाद पटना जिला क्रिकेट संघ से अरुण कुमार सिंह को निकाषित किया गया था तो इसकी खबर मीडिया और पूरे बिहार में चर्चा बनी हुई थी ।।

अब एक नई सनसनी खबर है कि पटना जिला क्रिकेट संघ (अमरनाथ सिंह गुट) ने प्रवीण कुमार प्राणवीर, रविशंकर प्रसाद सिंह, राजेश कुमार और सिराजुल हक को संघ की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

यह जानकारी पटना जिला क्रिकेट संघ (अमरनाथ गुट) के मानद सचिव अजय नारायण शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना बिहार क्रिकेट संघ, बैंक सहित सभी संबंधित को भी देने का निर्णय किया गया है।

आगे बताया कि पटना जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक में सत्र 2019-2020 के लीग मैचों के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई।

रजिस्ट्रेशन फार्म का वितरण तथा निबंधन : 13, 14 तथा 15 सितंबर।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्ति : 18, 19, 20 अक्टूबर

पूल का ड्रॉ : 20 अक्टूबर, 2019
लीग का उद्घाटन नवंबर के दूसरे सप्ताह में
रजिस्ट्रेशन फॉर्म का विवरण रेड कारपेट हॉईस्कूल, राजेंद्रनगर, 2 ए रोड से संध्या साढे़ तीन से साढ़े पांच बजे के बीच किया जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago