लखीसराय जिला क्रिकेट लीग में पिपरिया ने कजरा को दो विकेट से पराजित किया

लखीसराय 1 मार्च: लखीसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित लीग मैच ग्रुप c का आज पांचवा मैच कजरा और पिपरिया के बीच खेला गया जिसमें पिपरिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

कजरा की टीम बलेबाज़ी करने उतरी 26 ओवर में 138 रनों पे सिमट गई । कजरा की और से अभिषेक सिन्हा ने 25 बॉल खेलकर 28 रनों की पारी खेली और पवन कुमार साव ने 28 बॉल खेलकर 21 रनों की पारी खेली और प्रतीक पांडेय 23 बॉल खेलकर 18 रनों की पारी खेली । पिपरिया की और से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने 06 ओवर 26 रन देकर 03 विकेट लिए और कुलदीप पटेल ने 06 ओवर में 01 मेडन 24 रन देकर 02 विकेट लिए और शिवम सिंह ने 04 ओवर 01 मेडन 26 रन देकर 02 विकेट लिए।

जवाब में पिपरिया की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी 26 ओवर में 08 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया । पिपरिया की और से सुधीर गुप्ता ने 54 बॉल खेलकर 56 रन बनाए और कुलदीप ने 37 बॉल खेलकर 28 रनों की पारी खेली और उज्ज्वल सिंह ने 13 रनों की पारी खेली और कजरा की और से गेंदबाजी करते हुए पवन कुमार साव ने 06 ओवर 24 रन देकर 03 विकेट लिए नीतीश कुमार ने 04 ओवर में 23 रन देकर 02 विकेट लिए और प्रतीक पांडेय ने 05 ओवर 01 मेडन 30 रन देकर 02 विकेट लिए।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच कुलदीप को चुना गया और इस तरह से पिपरिया ने 02 विकेट से मैच जीत लिया और इस मैच के निर्णायक गौरव कुमार और रोहित कुमार और स्कोरर निखिल राज की अहम भूमिका रही ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago