पीयूष कुमार सिंह के नाबाद शतकीय प्रहार फिर भी आठ विकेट से हारा बिहार।

पटना 25 नवंबर: बीसीसीआई के तत्वाधान में एलिट डी ग्रुप के हैदराबाद में खेले जा रहे पुरुष वर्ग अंडर- 25 एक दिवसीय टॉफी में बिहार को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। आज बिहार और हिमाचल प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में बिहार को हिमाचल प्रदेश ने 8 विकेट से पराजित कर सभी 4 अंक अर्जित करने में सफल रही।

बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि आज खेले गए बिहार और हिमाचल प्रदेश के मुकाबला में बिहार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और इस निर्णय को सही साबित करते हुए सलामी बल्लेबाज पीयूष कुमार सिंह ने नाबाद 112 रनों की शतकीय पारी खेली जबकि कप्तान अकाश राज ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 254 रनों का एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया और हिमाचल प्रदेश के सामने जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य रखा।

हिमाचल प्रदेश की ओर से गेंदबाज सी.एस. मल्होत्रा ने 44 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट और एन. के. कनवार ने 48 रन देकर 2 विकेट झटकने में सफल रहे।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल प्रदेश के सलामी बल्लेबाज एस.जी. अरोरा ने ताबड़तोड़ 86 गेंदों में 149 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली जबकि कुशल पाल ने 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम को जीत के काफी करीब ला दिया और वैभव शर्मा ने नाबाद 22 रन व एस. आर. पुरोहित ने नाबाद 5 रनों का योगदान देते हुए 30 ओवरों में आठ विकेट शेष रहते आसान जीत दर्ज कर सभी चार अंक अपनी झोली में डाल लिया।बिहार की ओर से गेंदबाज सूरज राठौर और सबीर खान को एक-एक सफलता हाथ लगी।

बिहार का अगला मुकाबला कल दिनांक 26 नवंबर को जम्मू एंड कश्मीर के साथ हैदराबाद में खेली जाएगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago