Loading Now
×

प्लेनट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 16 जून से आगाज

पटना। पांच दिवसीय प्लनेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है. सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में प्लानेट इंटीरियर एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रायोजित टूर्नामेंट के सभी मैच श्रीकृष्णा क्रिकेट ग्राउंड, खेमनीचक में खेला जाएगा. इसकी जानकारी प्लानेट इंटीरियर के एमडी निर्मल कुमार व सुमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दी.

बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैच 40—40 ओवर के नॉकआउट प्रारूप में खेले जाएंगे. नॉकआउट फॉर्मेट होने के कारण हर मैच बेहद महत्वपूर्ण होगा. टूर्नामेंट के सफल संचालन की जिम्मेदारी सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन को सौंपी गई है. आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

IMG-20260501-WA0009 प्लेनट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 16 जून से आगाज

आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न व्यक्तिगत और टीम पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई है. प्रत्येक मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा.

वहीं पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को प्रतिष्ठित मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी प्रदान किया जाएगा.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

प्रिंस यादव के शतक से अग्रसेन सरस्वती विद्यामंदिर ने वीणा मेमोरियल अंतर स्कूल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का जीता।

Next post

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पीरमुहानी सीसी व जीएसी जीते

Post Comment

🔒 Security Check
10 + 6 = ?