Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पीरमुहानी सीसी व जीएसी जीते

पटना, 15 जून। पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के अंतर्गत 15 जून यानी सोमवार को खेले गए मैचों में पीरमुहानी सीसी और जीएसी ने जीत हासिल की। इस मैच में जीएसी के रौशन राज ने 136 रन की शतकीय पारी खेली।

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर खेले गए मैच में पीरमुहानी सीसी ने भंवर पोखर को 103 रन और मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में जीएसी ने वेस्टन सीसी को 8 विकेट से पराजित किया।

पीरमुहानी सीसी बनाम भंवर पोखर

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस पीरमुहानी सीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए श्वेत कुमार 74 रन की मदद से निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाये। पी कुमार ने 40 और कुणाल सिंह ने 35 रन बनाये। भंवर पोखर सीसी की ओर से प्रेम राज ने 2, ज्ञानेश और पुष्कर राज ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में भंवर पोखर की टीम 30 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। प्रेम राज ने 33, अमन कुमार ने 20, ज्ञानेश और प्रिंस कुमार ने 16-16 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 15 रन बने।

पीरमुहानी सीसी की ओर से सत्यजीत प्रकाश ने 3, दीपक कुमार और अमृत राज ने 2-2 जबकि शुभम शर्मा और श्वेत कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के श्वेत कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

IMG-20260501-WA0009 पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में पीरमुहानी सीसी व जीएसी जीते

संक्षिप्त स्कोर

पीर मुहानी सीसी : 30 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन, पी कुमार 40, गौतम कुमार 30, कुणाल कुमार सिंह 35, श्वेत कुमार नाबाद 74, यश सिन्हा नाबाद 10,अतिरिक्त 36 ज्ञानेश 1/51, प्रेम राज 2/26, पुष्कर राज 1/33

भंवर पोखरथ : 30 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन, प्रेम राज 33, अमन कुमार 20, ज्ञानेश 16, प्रिंस कुमार नाबाद 16, अतिरिक्त 15, श्वेत 1/18, शुभम शर्मा 1/23, दीपक कुमार सिंह 2/22, सत्यजीत प्रकाश 3/26, अमृत राज 2/18, यश सिन्हा 1/0

वेस्टन सीसी बनाम जीएसी

पटना सिटी के मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में वेस्टन सीसी ने टॉस जीता और सूरज माही के 89 रन की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 217 रन बनाये। इसके अलावा विनय कुमार और अर्श ने 34-34 रन बनाये। जीएसी की ओर से शशि रघुवंशी ने 2, अनिकेत, स्वराज, चंद्रा और राहुल ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में जीएसी ने रौशन राज के नाबाद 136 रन की बदौलत 21 ओवर में दो विकेट पर 218 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। राहुल ने नाबाद 53 रन बनाये। वेस्टन सीसी की ओर से राहुल राठौर ने दो विकेट चटकाये। विजेता टीम के रौशन राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर 

वेस्टन सीसी : 30 ओवर में 217 रन पर ऑल आउट, विनय कुमार 34, अर्श 34, सूरज माही 89, अतिरिक्त 32, अनिकेत कुमार 1/53, शशि रघुवंशी 2/39, स्वराज 1/56, चंद्रा 1/37, राहुल 1/18

जीएसी : 21 ओवर में 2 विकेट पर 218, अनमोल कुमार 12, रौशन राज नाबाद 136, राहुल नाबाद 53, अतिरिक्त 17, राहुल राठौर 2/37

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 5 = ?