फर्स्ट गतका गोल्ड कप बिहार स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन
पटना। बिहार में पारंपरिक मार्शल आर्ट खेल गतका को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को बाजार समिति रोड स्थित खेल भवन में फर्स्ट गतका गोल्ड कप बिहार स्टेट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय कुमार, सहायक निदेशक, खेल विभाग एवं समाजसेवी नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर गतका एसोसिएशन आॅफ बिहार के अध्यक्ष जगजीवन सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान खिलाड़ियों ने गतका के विभिन्न इवेंट में अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने सिंगल सोटी और फरी सोटी के साथ संतुलन और आत्मरक्षा की तकनीकों का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पटना जिला टीम विनर जबकि वैशाली की टीम रनर रहा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि संजय कुमार ने कहा कि गतका जैसे पारंपरिक खेल खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मंच मिलेगा।

वहीं आयोजन को लेकर गतका एसोसिएशन आॅफ बिहार के जनरल सेक्रेटरी भोला कुमार थापा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और गतका को राज्य के हर जिले तक पहुंचाना है। प्रतियोगिता के समापन पर सफल खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पटना डीएसओ ओम प्रकाश, अमित कुमार, पटना जिला ट्रेजरर डॉ. मोहन मुरारी, एसोसिएशन के पटना जिला अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष कुंदन सिंह सहित कई पदाधिकारी, प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
Share this content:



Post Comment