Loading Now
×

टीम C बना BCA महिला सीनियर एवं अंडर-23 T20 ट्रॉफी का चैंपियन।

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित BCA महिला सीनियर एवं अंडर-23 T20 ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबला पटना स्थित मोईन – उल – हक़ स्टेडियम में खेला गया। जिसमें BCA सीनियर एवं अंडर-23 टीम C ने BCA सीनियर एवं अंडर-23 टीम E को 9 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबला मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए BCA सीनियर एवं अंडर-23 टीम C ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए। टीम C की ओर से कप्तान यशिता सिंह ने 55 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली। सोंनी ठाकुर ने नाबाद 18 रन और रचना सिंह ने नाबाद 4 रन बनाए। टीम E की ओर से गेन्दबाजी में निशा भारती ने 2 विकेट तथा शिल्पी कुमारी और सारिता कुमारी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

IMG-20260501-WA0009 टीम C बना BCA महिला सीनियर एवं अंडर-23 T20 ट्रॉफी का चैंपियन।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी BCA सीनियर एवं अंडर-23 टीम E की टीम 19.3 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम E की ओर से ममता ने 26 रन, अनाम सहाय ने 26 रन, बॉबी कुमारी ने 26 रन और कप्तान विशालाक्षी विवेकानंद सुमन ने 24 रन का योगदान दिया। टीम C की ओर से गेन्दबाजी में यशिता सिंह ने 3 विकेट, रचना सिंह ने 2 विकेट, अनुषा शर्मा ने 2 विकेट और ईशा गुप्ता ने 2 विकेट हासिल किए।

फाइनल मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाली यशिता सिंह ने बल्लेबाजी में 100 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 3 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय श्री हर्षवर्धन जी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि महिला क्रिकेट में खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। इस प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला है और आने वाले समय में बिहार की महिला क्रिकेट टीम और मजबूत होगी।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री जियाउल आरफीन ने कहा कि BCA खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। महिला क्रिकेट में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

फाइनल मुकाबले के दौरान डिस्ट्रिक्ट रिप्रेजेंटेटिव श्री राजेश कुमार जी उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर BCA के सभी सलेक्टर, कोच, S&C कोच और BCA पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*मुख्य आंकड़े:*

*BCA सीनियर एवं अंडर-23 टीम C*

यशिता सिंह – 100 रन एवं 3 विकेट

सोंनी ठाकुर – 18 रन नाबाद

रचना सिंह – 2 विकेट

*BCA सीनियर एवं अंडर-23 टीम E*

ममता – 26 रन

अनाम सहाय – 26 रन

बॉबी कुमारी – 26 रन

निशा भारती – 2 विकेट

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और आयोजन से जुड़े अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 3 = ?