Loading Now
×

BCA महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में सूर्यांशी का शतक पर भाड़ी रही सुमेश के 93 रन,टीम D विजयी।

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित BCA महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबले में BCA महिला अंडर-15 टीम D ने BCA महिला अंडर-15 टीम E को 4 विकेट से पराजित किया। मुकाबला मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए BCA महिला अंडर-15 टीम E ने निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन बनाए। टीम E की ओर से सूर्यांशी राज ने 66 गेंदों में 21 चौके और 1 छक्के की मदद से 102 रन की शतकीय पारी खेली। पूर्वांशी आनंद ने 28 रन और पायल कुमारी ने 17 रन का योगदान दिया। टीम D की गेंदबाजी में स्वीटी ने 7 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट, शिया कुमारी ने 7 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट तथा वर्षा कुमारी ने 1 विकेट हासिल किया।

IMG-20260501-WA0009 BCA महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफी में सूर्यांशी का शतक पर भाड़ी रही सुमेश के 93 रन,टीम D विजयी।

211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए BCA महिला अंडर-15 टीम D ने 25 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। टीम D की ओर से सुमेश चौधरी ने 69 गेंदों में 17 चौके की मदद से 93 रन की पारी खेली। नैन गुप्ता ने 6 रन और श्रेयशी ने 8 रन बनाए। टीम E की गेंदबाजी में शिया कुमारी ने 7 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट और मान्या मुन्ना कुमारी ने 2 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

मुकाबले में BCA महिला अंडर-15 टीम D की ओर से सुमेश चौधरी की बल्लेबाजी और स्वीटी की गेंदबाजी का प्रभावी प्रदर्शन रहा, जबकि टीम E की ओर से सूर्यांशी राज और शिया कुमारी ने अपनी-अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

*मुख्य आंकड़े:*

*BCA महिला अंडर-15 टीम D*

सुमेश चौधरी – 93 रन

स्वीटी – 3 विकेट

शिया कुमारी – 3 विकेट

*BCA महिला अंडर-15 टीम E*

सूर्यांशी राज – 102 रन

पूर्वांशी आनंद – 28 रन

शिया कुमारी – 3 विकेट

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 4 = ?