Loading Now
×

आलेख और अल्तमश के शानदार शतक,भारती जूनियर्स सेमीफाइनल में।

  • भारती जूनियर्स सेमीफाइनल में।
  • आलेख पाठक (119) और अल्तमश ( 116) का शानदार शतक।
  • पंकज सर क्रिकेट एकेडमी को 323 रनो से हराया।
  • आलेख पाठक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मुजफ्फरपुर : पंकज सर मेमोरियल अंडर 15 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक अहम मैच में भारती जूनियर्स ने पंकज सर क्रिकेट एकेडमी को 323 रनो के विशाल अंतर से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

आज स्थानीय मुखर्जी सेमिनरी में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारती जूनियर्स ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में आलेख पाठक और अल्तमश के बदौलत 387 रन बनाए आलेख पाठक ने जहां शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 46 बॉल में 119 रन बनाए वही अल्तमश ने भी मात्र 38 गेंदों का सामना करते हुए 116 रन बना दिए ।रनो की आंधी में फैसल भी 16 गेंदों में 44 रन बनाये वही समीर ने 25 एवं सक्षम ने 11 रन बनाए।गेंदबाजी में पंकज सर क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आदित्य ने 3,इमाद ने 3,अंश ने 2 एवं सार्थक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

IMG-20260501-WA0009 आलेख और अल्तमश के शानदार शतक,भारती जूनियर्स सेमीफाइनल में।

जवाब में खेलने उतरी पंकज सर क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 64 रन ही बना सकी।पंकज सर क्रिकेट एकेडमी के तरफ से एक मात्र बल्लेबाज सार्थक ही थे जिन्होंने दहाई अंक 12 में रन बना सके उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं आ सका।

गेंदबाजी में भारती जूनियर्स के तरफ से आलेख पाठक ने भी 4 विकेट लेकर बिपक्षी टीम की कमर तोड़ दी उसके अलावा जीसान ने 2,अल्तमश ने 1 एवं मानस ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।आज के इस मैच का मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर्स के आलेख पाठक को दिया गया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
7 + 4 = ?