बिहार आईपीएल(BIPL) के ट्रॉफी व जर्सी लॉन्चिंग संपन्न,17 जून से होगा टूर्नामेंट का भव्य आगाज।
पटना: बिहार, भारत सरकार के उद्यम मंत्रालय से रजिस्टर्ड, पूर्ववर्ती छात्र-युवा समागम की अंगीभूत इकाई “सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च” के तत्वावधान में बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रही बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बीआईपीएल ) सीजन -01 का उद्घाटन समारोह 17 जून को प्रातः 9 बजे से राजधानी पटना के ऊर्जा स्टेडियम में बिहार सरकार के गणमान्य मंत्री महोदय की गरिमामय उपस्थिति में होगी। इसके पूर्व संध्या आज 16 जून को आयोजन समिति द्वारा बीआईपीएल का ट्रॉफी और जर्सी लॉन्चिंग किया गया।
जिसमें आयोजन समिति के चेयरमैन कृष्णा पटेल, मैनेजिंग डायरेक्टर धर्मवीर पटवर्धन, बीसीसीआई लेवल -02 कोच कुमार उत्तम, पूर्व क्रिकेटर सौरव, सर्वेश हंस राज, सुमित शर्मा, रोहित कुमार, युवा समाजसेवी डॉ रोहित कुमार, प्रेम प्रकाश उर्फ ज्ञानीजी सहित कई अन्य लोग मौजूद थें।
सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के निदेशक व बिहार आईपीएल के आयोजन अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने सिलेक्शन ट्रायल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चयनित सभी खिलाड़ियों को कुल 8 टीम अंडर -13 आयु वर्ग और 8 टीम अंडर -17 आयु वर्ग की गठित हुई है। आईपीएल के तर्ज पर आयोजित होने वाली इस प्रतिभा खोज क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में टीम का नामकरण भी आईपीएल टीम से मिलता-जुलता रखा गया है।

जिसमें गया टाइटंस, मुंगेर इंडियंस, चंपारण सुपर किंग, रॉयल चैलेंजर बेगूसराय, राजगीर रॉयल्स, किंग्स- इलेवन पटना, कटिहार नाइट राइडर और दरभंगा कैपिटल्स रखा गया। जिनके जर्सी भी अलग – अलग रंगों में है। जिसकी साज-सज्जा में सज- धज कर इस स्कूली टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाले बिहार के उदयीमान नन्हे-मुन्ने खिलाड़ी अपने अतिथिगणों के समक्ष मार्च पास्ट करेंगे और आशिर्वाद प्राप्त कर विधिवत उद्घाटन समारोह का साक्षी बनेंगे और
इस उद्घाटन समारोह के बाद मैच प्रारंभ होगी।
पहला मुकाबला अंडर -13 आयु के गया टाइटंस बनाम दरभंगा कैपिटल के बीच, दूसरा मुकाबला कटिहार नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पटना, जबकि तीसरा मुकाबला अंडर -17 आयु वर्ग के गया टाइटंस बना एम रॉयल चैलेंजर बेगूसराय के बीच खेली जाएगी। सभी खिलाड़ियों को प्रातः 6:30 बजे तक ग्राउंड रिपोर्टिंग करने के साथ टीम से जुड़ना अनिवार्य है।
इस आयोजन को लेकर समिति द्वारा मैच की तैयारियां अब अंतिम दौर में है और खिलाड़ियों को हर संभव बेहतर सुविधा के साथ चमचमाती विजेता और उपविजेता ट्रॉफी के अलावा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कीपर, बेस्ट क्षेत्ररक्षक सहित कई अन्य अवार्ड से खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसके साथ पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन करना हमारी प्रतिबद्धता होगी।
Share this content:



Post Comment