सीवान क्रिकेट संघ के नए सत्र के लिए खिलाड़ियों एवं क्लबों के रजिस्ट्रेशन 28 सितंबर से शुरू

सीवान। सीवान जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक 24 सितंबर 2026 (गुरुवार) को संघ के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सत्र 2026-27 में क्रिकेट गतिविधियों के संचालन एवं निबंधन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि नए सत्र 2026-27 के लिए खिलाड़ियों एवं क्लबों के निबंधन की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

निबंधन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 6 अक्टूबर 2026

निर्धारित शुल्क के साथ निबंधन फॉर्म अंतिम तिथि तक जमा किए जा सकेंगे।

निबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश :

1. निबंधन फॉर्म संघ के कार्यालय राजपूत भवन, रामनगर, आंदर ढाला, सीवान में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।

2. निबंधन फॉर्म प्राप्त करने एवं जमा करने का कार्य केवल संबंधित क्लब के पदाधिकारी द्वारा ही किया जाएगा।

3. इस सत्र में किसी खिलाड़ी का संबंधित क्लब से NOC (अनापत्ति प्रमाण-पत्र) के बिना किसी अन्य क्लब में निबंधन नहीं किया जाएगा।

4. निबंधन के संबंध में अंतिम निर्णय सीवान जिला क्रिकेट संघ का होगा।

5. निबंधन के समय खिलाड़ियों एवं क्लबों को निर्धारित शुल्क के साथ सभी आवश्यक प्रपत्र एवं दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सत्र 2026-27 में सीवान जिला क्रिकेट संघ से पूर्व से निबंधित क्लबों का पुनः निबंधन किया जाएगा। वहीं, पिछले दो सत्रों से संचालित क्लबों एवं क्रिकेट अकादमियों को नए क्लब के रूप में निबंधित किया जाएगा।

नोट : ऐसे खिलाड़ी जो वर्तमान में किसी भी क्लब से संबद्ध नहीं हैं, उनका निबंधन सीधे सीवान जिला क्रिकेट संघ के माध्यम से किया जाएगा।निबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं अन्य विवरण के लिए संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 7903384454 पर संपर्क किया जा सकता है।

संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि महिला खिलाड़ियों के निबंधन की तिथि बाद में प्रकाशित की जाएगी। निबंधन प्रक्रिया एवं आवश्यक प्रशासनिक अनुमति पूरी होने के बाद लीग प्रतियोगिता की तिथि की घोषणा की जाएगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago