आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज, कुल 600 खिलाड़ियों की लगेगी बोली

बेंगलूर 12 फरवरी: IPL 2022 के लिए 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। आईपीएल मेगा ऑक्शन का आज पहला दिन है। देखना होगा ऑक्शन में शामिल बड़े-बड़े खिलाड़ियों को कौन सी टीम खरीदेगी।

ऑक्शन में 10 टीमें 600 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। आईपीएल नीलामी के लिए 1214 खिलाड़ियों ने अपना नाम भेजा था और उसमें से 590 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। इसके अलावा अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के 10 खिलाड़ियों को भी लिस्ट में शामिल किया गया।

अगर ऑक्शन में मार्की लिस्ट की बात करें तो 10 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। इन 10 खिलाड़ियों में शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, डेविड वॉर्नर, फाफ डू प्लेसी, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, क्विंटन डी कॉक और ट्रेंट बोल्ट शामिल हैं। ऑक्शन की शुरुआत इन खिलाड़ियों से हो सकती है।

सभी खिलाड़ियों को 62 अलग-अलग सेट में बांटा गया है और पहले दिन 161 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी। दूसरे दिन की नीलामी में ज्यादातर अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल रहेंगे। इस बार के ऑक्शन में टीमों को राइट टू मैच का विकल्प नहीं दिया गया है।

 

अगर बेस प्राइस की बात करें तो 48 खिलाड़ियों ने अपना अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ और 34 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 करोड़ है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

9 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago