रेखा देवी पटना फुटबॉल लीग के दोनों मैच में अंक बंटे

पटना 10 मार्च:  राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम (जीएसी ग्राउंड) पर चल रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जिला जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में गुरुवार को खेले गए दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे।

पहला मुकाबला दोपहर 12 बजे से ओम इलेवन और ठाकुर बाबा एफसी के बीच खेला गया। इस मैच में अमन कुमार ने खेल के 17वें मिनट में गोल कर अपनी टीम ठाकुर बाबा एफसी को 1-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में ओम इलेवन ने अपनी रणनीति बदली और खेल के 54वें मिनट में रंजीत कुमार द्वारा किये गए गोल की मदद से मैच में बराबरी कर ली। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने का प्रयास किया पर सफलता किसी को भी हाथ नहीं लगी। ठाकुरबाबा एफसी के कौशल कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया।

पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही इस लीग में गुरुवार को दूसरा मैच दोपहर 2 बजे से न्यू यारपुर एफसी और विद्यार्थी एफसी के बीच खेला गया। इस मैच का भी परिणाम 1-1की बराबरी पर रहा। पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ।

दूसरे हाफ में 50वें मिनट में विद्यार्थी एफसी के गोपाल शरण कुमार ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके 20 मिनट बाद बिरजू कुमार ने गोल कर न्यू यारपुर एफसी को हार से बचा लिया। न्यू यारपुर एफसी के बीरु कुमार को पीला कार्ड दिखाया गया।

कल का मैच |पटना वारियस एफसी बनाम यूथ एफसी (दोपहर 12 बजे से)स्पोर्टिंग एफसी बनाम नाथन इंटर स्कूल (दोपहर दो बजे से)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago